भारत
किडनी ट्रांसप्लांट: धोखाधड़ी करने वाले 3 गिरफ्तार, अब तक कर चुके हैं करोड़ों की ठगी
jantaserishta.com
12 Nov 2022 2:36 PM IST

x
DEMO PIC
जानें पूरा मामला।
नोएडा (आईएएनएस)| थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस ने फेसबुक तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से किडनी ट्रान्सप्लान्ट से सम्बन्धित ग्रुप बनाकर धोखाधड़ी करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार किए हैं। ये लोग अब तक भोले भाले लोगो को ठग कर करोड़ों रुपए कमा चुके हैं।
थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस ने फेसबुक तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से किडनी ट्रान्सप्लान्ट से सम्बन्धित ग्रुप बनाकर धोखाधडी करने गिरोह का पदार्फाश करते हुए 3 अभियुक्त 1.शिवम सिंह उर्फ अविनाश 2.प्रवीन कश्यप 3.अनुज पाण्डेय उर्फ अन्नू को थाना क्षेत्र के एच-9, सेक्टर-63 नोएडा से गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण
अभियुक्तों ने पुलिस को बताया है कि फेसबुक तथा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से किडनी ट्रान्सप्लान्ट से सम्बन्धित ग्रुप बनाकर जिन व्यक्तियों को किडनी की जरूरत होती थी। वह इस ग्रुप के माध्यम से हम लोगों के सम्पर्क में आ जाते थे तथा मोबाइल नम्बर के माध्यम से सम्पर्क कर सभी जानकारियों से अवगत कराते हुये उनको विश्वास में लेकर फर्जी मेडिकल दस्तावेज तैयार कर भोले-भाले लोगों से रुपए की ठगी हम करते थे। अभी तक कई लोगो से ठगी कर ये आरोपी करोड़ों कमा चुके हैं।
बीते 10 नवंबर को दिल्ली के रहने वाले दीपेश को उनके रिश्तेदार के लिए किडनी दिलवाने के नाम पर इन तीनों ने 90 लाख ठग लिए थे। जिस मामले में पुलिस ने जांच की तो उस गैंग का खुलासा हुआ।
इसी तरह एक अन्य व्यक्ति स्वर्णाभ शुक्ला के साथ भी इन लोगो ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से सम्पर्क में आकर बीते जून में 15 लाख रुपए की ठगी की थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





