भारत

इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले 3 गिरफ्तार

jantaserishta.com
3 Feb 2023 12:39 PM IST
इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने वाले 3 गिरफ्तार
x
जानें पूरा मामला.
नोएडा (आईएएनएस)| थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस द्वारा, दफ्तर खोलकर फर्जी आईडी की मोबाइल सिमों से कॉल करके इन्शोरेंस पॉलिसी को कम रूपयों में रिन्यूअल कराने का लालच देकर व पॉलिसी को दोबारा शुरू कराने के लिये अपने फर्जी बैंक अकाउंट में पैसे ट्रान्सफर कराकर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले 3 अभियुक्त गिरफ्तार हुए हैं।
पुलिस को उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 1 लैपटॉप, 5 डैस्कटॉप कम्प्यूटर, 15 मोबाइल फोन, सिम कार्ड, 1 प्रिन्टर, 8 एटीएम कार्ड, 4 डायरी, 5 रजिस्टर, 43 पेज डाटा शीट, 4 मोहर व 3 चेक बुक बरामद हुई हैं।
थाना सेक्टर-63 नोएडा पुलिस ने अभियुक्त 1.इमरान पुत्र मौ हाशिम, निवासी मारिया मोड, लोहारपुर, गाजियाबाद। 2.जितेन्द्र अग्रवाल उर्फ जिगर पुत्र हरिओम अग्रवाल निवासी कल्लूपुरा, निकट डासना गेट, जनपद गाजियाबाद व 3.रोहित सैनी पुत्र नरेश सैनी निवासी मोहल्ला खत्रीवाडा, सिकंद्राबाद, बुलन्दशहर को घटनास्थल ए-146, सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर से गिरफ्तार किया है।
अभियुक्तों द्वारा पूछताछ में बताया गया कि हम लोगों द्वारा ए-146, सेक्टर-63, थाना सेक्टर-63, गौतमबुद्धनगर में एक ऑफिस खोलकर, फर्जी आईडी की मोबाइल सिमो से कॉल करके इन्शोरेंस पॉलिसी को कम रूपयों में रिन्यूअल कराने का लालच देकर व दोबारा शुरू कराने के लिये अपने फर्जी बैंक अकाउंट में पैसे ट्रान्सफर कराकर लोगों से लाखों रुपए की ठगी की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story