भारत

3 गिरफ्तार 1 फरार: दुकानदार ने मांगे सिगरेट के पैसे, तो आरोपियों ने हत्या की

jantaserishta.com
17 Oct 2021 8:04 AM IST
3 गिरफ्तार 1 फरार: दुकानदार ने मांगे सिगरेट के पैसे, तो आरोपियों ने हत्या की
x
एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

शहडोल: मध्यप्रदेश के शहडोल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दुकानदार का ग्राहकों से सिगरेट के रुपये मांगना जानलेवा साबित हुआ. नशे में धुत्त आरोपियों ने पीट पीट कर दुकानदार की हत्या कर दी. पुलिस ने हत्या के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अभी भी फरार है.

ब्यौहारी एसडीओपी भविष्य भास्कर के मुताबिक, शहडोल जिले के देवलौंद थाना क्षेत्र के एमपीईबी कालोनी निवासी पप्पू सोनी की एक छोटी सी किराना दुकान थी. शुक्रवार रात मोनू खान, पंकज वैश्य, विराट सिंह, संदीप सिंह नाम के युवकों ने दुकान पर आकर पहले सिगरेट ली और जब पैसा देने की बारी आई तो विवाद करते हुए सिगरेट का पैसा देने से इनकार कर दिया.
इसे लेकर दुकानदार पप्पू सोनी और आरोपियों के बीच विवाद हो गया. विवाद के बीच आरोपियों ने दुकानदार को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया.
शोर शराबे की आवाज सुन दुकानदार के परिजन मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गए. इसके बाद गंभीर अवस्था में दुकानदार पप्पू सोनी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. जहां पप्पू सोनी ने दम तोड़ दिया. घटना की जानकरी मिलने पर देवलौंद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विराट सिंह, संदीप सिंह और पंकज वैश्य को गिरफ्तार कर लिया है वहीं, चौथा आरोपी मोनू खान अभी फरार है. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है. पुलिस ने फरार मोनू खान के ऊपर 10 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story