भारत
जब 3 हथियारबंद लुटेरों में से एक को लोगों ने पकड़ा, फिर...
jantaserishta.com
17 Jun 2023 7:52 AM IST

x
DEMO PIC
मचा हड़कंप.
नई दिल्ली: शुक्रवार को यहां सिंधिया हाउस में मनी एक्सचेंज की दुकान लूटने की कोशिश कर रहे तीन हथियारबंद लुटेरों में से एक को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद लोगों ने लूटेरे को पुलिस को सौंप दिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी है। हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले नरेंद्र को लोगों ने दबोच लिया, जबकि दो अन्य लूटेरे मौके से भागने में सफल रहे। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि बाराखंभा रोड पुलिस थाने में लूट के प्रयास की सूचना मिली थी।
पुलिस अधिकारी ने कहा, सिंधिया हाउस में दुकान पर मौके पर पहुंचने पर पता चला कि तीन हथियारबंद लोग मनी एक्सचेंज करने वाले राजू शर्मा के दफ्तर में घुस गए और नकदी लूटने की कोशिश की। हालांकि, वहां मौजूद दुकानदार और अन्य लोगों ने उन्हें रोक लिया। पुलिस अधिकारी ने कहा, नरेंद्र को जनता ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





