भारत
एनटीए परीक्षा केन्द्र पर सॉल्वर गैंग के 3 अभियुक्त गिरफ्तार, 1 फरार, तलाश जारी
jantaserishta.com
27 April 2023 5:04 PM IST

x
बड़ा एक्शन.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा के थाना फेस 3 पुलिस ने सेक्टर 64 एनटीए परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा के दौरान दूसरे के नाम पर फर्जी आधार कार्ड व फर्जी प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा देते हुए परीक्षा केन्द्र पर चैकिंग टीम द्वारा 2 फर्जी परीक्षार्थी पकड़े गए हैं।
पुलिस ने अभियुक्त 1.अमित पुत्र ओमप्रकाश नि0 काघंला जिला शामली हाल दिलशाद गार्डन दिल्ली 2. अभियुक्त दीपक पुत्र ओमप्रकाश नि0 ग्राम नारा थाना मतलोड़ा जिला पानीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया गया है। वादी द्वारा थाने पर दी गयी तहरीर के आधार पर तीसरे आरोपी अभियुक्त महेश पुत्र मुरारी लाल निवासी दीपालपुर थाना राई जनपद सोनीपत हरियाणा उम्र 37 वर्ष को भी सर्विलांस टीम की मदद से गिरफ्तार किया गया है। फरार अभियुक्त मौहम्मद फरमान की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
ये गैंग दूसरे के नाम पर फर्जी आधार कार्ड व फर्जी प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा में जाकर प्रश्न पत्र को हल करता था। पकड़े गए आरोपियों में अमित और अभियुक्त दीपक सोल्वर का काम करते हैं। इनसे मिली सूचना के बाद पुलिस ने अभियुक्त महेश जो की स्वंय की परीक्षा सोल्वर से कराने वाला है उसे गिरफ्तार किया है। इनके फरार साथी अभियुक्त मौहमम्द फरमान जो स्वंय की परीक्षा सोल्वर से कराने वाला है उसकी तलाश की जा रही है।
Tagsएनटीए परीक्षा केन्द्रसॉल्वर गैंगथाना फेस 3 पुलिसगिरफ्तारनोएडानोएडा न्यूज़NTA Exam CenterSolver GangThana Phase 3 PoliceArrestedNoidaNoida News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





