भारत
CORONA BREAKING: देश में 24 घंटे में कोरोना के 2,994 नए मामले आए सामने, फिर टेंशन बढ़ाने लगा वायरस
jantaserishta.com
1 April 2023 2:09 PM IST

x
जानें पूरा अपडेट.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शनिवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2994 नए मामले सामने आए। अब सक्रिय मामले 16354 हैं। शुक्रवार को देश में कोरोना के 3095 मामले सामने आए थे। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में भी कोरोना तेजी से बढ़ रहा है। इसको लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज भी मीटिंग कर चुके हैं और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके हालातों पर चर्चा कर चुके हैं। कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम केजरीवाल ने कोरोना को लेकर दिल्ली की तैयारियों का जिक्र किया और बताया कि दिल्ली सरकार कोरोना के हालातों से निपटने के लिए तैयार है। दिल्ली की सरकारी लैब में चार हजार टेस्ट करने की क्षमता है और कोविड-19 से लड़ने के लिए 7,986 बेड तैयार हैं।
कोरोना को लेकर केंद्र सरकार भी सख्त हो गई है। केंद्र सरकार के निर्देश पर देश के सभी सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में 10 से 11 अप्रैल को मॉक ड्रिल की जाएगी। इसमें अस्पतालों, दवाओं के स्टॉक, ऑक्सीजन, इमर्जेंसी की स्थिति में तैयारियों का जायजा लिया जाएगा।
Tagsभारत में कोरोनाकोरोना वायरसकोरोना अपडेटकोरोना ब्रेकिंगCorona in IndiaCorona VirusCorona UpdateCorona Breaking
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





