भारत

OYO होटल में 29 साल के युवक ने दी जान, महिला से पूछताछ जारी

Nilmani Pal
28 Dec 2022 1:28 AM GMT
OYO होटल में 29 साल के युवक ने दी जान, महिला से पूछताछ जारी
x
सुसाइड का मामला

यूपी। कोतवाली क्षेत्र के करहैड़ा में ओयो से संबंद्ध हिंडन रेजीडेंसी होटल के कमरे में दिल्ली के युवक का शव फंदे पर लटका मिला। वह महिला मित्र के साथ कुछ घंटे पहले ही होटल में आया था। पुलिस महिला मित्र से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है।

पुलिस के अनुसार, गली संख्या-चार सुशीला गार्डन मंडोली, दिल्ली का 29 वर्षीय प्लंबर कैलाश मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी महिला मित्र के साथ हिंडन रेजीडेंसी पहुंचा। उसने एक कमरा बुक किया। दोपहर करीब तीन बजे उसकी महिला मित्र ने सूचना दी कि कैलाश ने कमरे में फांसी लगा ली है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, कैलाश और उसकी महिला मित्र दोनों शादीशुदा हैं। दोनों के दो-दो बच्चे हैं। दोपहर करीब दो बजे उसकी महिला मित्र घर जाने की बात करने लगी। उसने एक-दो घंटे और रुकने को कहा। इसको लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। उसकी महिला मित्र बाथरूम में चली गई। कुछ देर बाद लौटी तो कैलाश उसकी चुन्नी के सहारे छत के पंखे से बंधे फंदे से लटक रहा था। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। मृतक की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

Next Story