
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| कंपकंपाती ठंड के बीच सोमवार को दिल्ली पहुंचने वाली 29 ट्रेन लेट है। देश के ज्यादातर हिस्सों में सोमवार को भी कोहरा छाया है। रेलवे ने ट्रेनों को खराब मौसम को देखते हुए कुछ को रिशेड्यूल किया है। तो कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित कर दिया है। रद्द होने वाली इन ट्रेनों में पैसेंजर, मेल और एक्सप्रेस गाड़ियां शामिल हैं। इससे जम्मू, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और प. बंगाल के रेल यातायात को ज्यादा प्रभावित किया है। नई दिल्ली आने-जाने वाली लंबी दूरी की कई रेलगाड़ियों को रविवार को रद्द किया गया है। इसके अलावा कोहरे के चलते कई ट्रेनें देरी से 5 घण्टे की देरी से चल रही हैं। देर से चलने वाली इन ट्रेनों में एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे के अनुसार सोमवार को दरभंगा दिल्ली एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, गया महाबोधी एक्सप्रेस, जबलपुर हजरत निजामुद्दीन गोदवाना एक्सप्रेस 4:30 घण्टे देरी से चल रही हैं ' कामाख्या ब्रह्मपुत्र मेल और बरौनी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 5 घंटे लेट हैं। वहीं रेवा दिल्ली एक्सप्रेस, माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस और जा यनगर- अमृतसर स्पेशल ट्रेन करीब 3:50 घंटे लेट चल रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





