भारत
धान बेचने वाले झारखंड के 29 हजार किसानों को नहीं मिला भुगतान, 163 करोड़ है बकाया
jantaserishta.com
20 Jun 2023 1:01 PM IST

x
DEMO PIC
रांची: झारखंड के 29 हजार से ज्यादा किसानों के चेहरे पर मायूसी है। इसकी वजह है धान खरीदारी के पांच महीने बाद भी सरकार की ओर से धान की बकाया राशि 163 करोड़ का भुगतान न होना। किसान ये सोचकर चिंतित हैं कि मानसून ने दस्तक दे दी और अभी भी पैसे नहीं मिले तो वे इस साल फसल के लिए जुताई, कोड़ाई, बीज-खाद कैसे खरीदेंगे। इन किसानों ने सरकार की ओर स्थापित 617 क्रय केंद्रों के जरिये अपने धान बेचे थे। झारखंड सरकार ने राज्य के किसानों से 36 लाख क्विंटल धान की खरीदारी का लक्ष्य रखा था, लेकिन वास्तविक खरीदारी 17.25 लाख क्विंटल धान की हुई जो लक्ष्य का 47.52 प्रतिशत है।
आंकड़ों के मुताबिक राज्यभर में 2 लाख 29 हजार 814 किसानों ने धान बेचने के लिए लैंपस में अपना पंजीकरण कराया था, लेकिन इनमें से 31 हजार 855 किसानों से ही धान लिया गया। इसके एवज में किसानों का 3 अरब, 53 करोड़, 63 लाख और 76 हजार रुपये का भुगतान करना था। पर विभाग की ओर से अब तक एक अरब 90 करोड़ 48 लाख रुपये का ही भुगतान किया गया है। यह कुल भुगतान का 53.86 प्रतिशत है। धान बेचनेवाले 31 हजार 855 किसानों में से 31 हजार 821 किसानों को पहली किस्त के रूप में एक अरब 75 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। वहीं, दूसरी किस्त के रूप में 2832 किसानों को 14 करोड़ 50 लाख रुपये का भुगतान किया गया है। 2786 किसानों को बोनस के रुप में 13 लाख 95 हजार से अधिक का भुगतान किया गया है। राज्य में 34 किसान ऐसे भी हैं जिन्हें न तो पहली और न ही दूसरी किस्त का भुगतान किया गया है।
जानकार बताते हैं कि राज्य के कई लैंपस ऐसे हैं जहां से धान का उठाव भी नहीं हुआ है। ऐसे में मानसून के नजदीक आते ही ऐसे किसानों की परेशानी बढ़ गयी है जो विभाग से बकाया भुगतान की उम्मीद लगाकर बैठे हैं। हालांकि झारखंड स्टेट फूड कॉरपोरेशन के एमडी यतींद्र प्रसाद ने किसानों के बकाये का जल्द भुगतान का आश्वासन दिया है। उन्होंने बताया कि अब मिल में चावल आ रहा है और किसानों की राशि का भुगतान जल्द कर दिया जायेगा।
Tagsझारखंडझारखंड न्यूज़झारखंड किसान163 करोड़ बकायाJharkhandJharkhand NewsJharkhand farmer163 crore outstanding
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





