भारत

अब तक 29 लोग गिरफ्तार, रांची हिंसा में पुलिस की कार्रवाई जारी

Nilmani Pal
15 Jun 2022 1:34 AM GMT
अब तक 29 लोग गिरफ्तार, रांची हिंसा में पुलिस की कार्रवाई जारी
x

झारखण्ड। रांची पुलिस ने मंगलवार को मेन रोड में उपद्रव करने वाले रांची हिंसा के 29 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। कई आरोपित रिम्स में भर्ती में हैं। रिम्स में भर्ती आरोपित जैसे ही ठीक होंगे उन्हें जेल भेज दिया जाएगा। इसके अलावा पुलिस ने 43 लोगों को हिरासत में लिया है।

सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और फोटो के आधार पर आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। कई और आरोपितों की पहचान हो गई है। जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। इस मामले में एक भी आरोपित को छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस ने शहर में कई लोगों से वीडियो और फोटो लिया है। वीडियो और फोटो लेने के बाद सभी का सत्यापन किया गया इसके बाद आरोपितों की गिरफ्तारी हुई।

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story