भारत

पुलिस की बस पलटने से 29 जवान घायल, मचा हड़कंप, VIDEO

jantaserishta.com
30 Oct 2024 9:23 AM IST
पुलिस की बस पलटने से 29 जवान घायल, मचा हड़कंप, VIDEO
x
अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मंगलवार की रात बिहार आर्म्स पुलिस की एक बस पलट कर नदी में गिरने से 29 जवान घायल हो गए। इसके बाद घायल जवानों को आनन-फानन में चिकित्सकीय सहायता दिलाने के लिए पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि इसके बाद गंभीर रूप से घायल 10 जवानों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसपी बलिया विक्रांत वीर ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस की 18वीं बटालियन की कंपनी नंबर 'ई' के जवान दीपावली और छठ पर्व के लिए बिहार के रोहतास से सिवान के लिए प्राइवेट बस से रवाना हुए थे। रास्ते में बलिया जिले के बैरिया इलाके के पास मध्य रात्रि में चांद दियर पेट्रोल पंप के पास बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
इस दुर्घटना में बस में सवार 29 जवान घायल हो गए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा बैरिया ले जाया गया। जहां 10 जवानों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सदर अस्पताल बलिया के लिए रेफर कर दिया गया। ताजा जानकारी मिलने तक सभी जवान सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक सफेद रंग की बस पानी में डूबी हुई दिखाई दे रही है। बिहार के डुमराव में तैनात जवान अमित भी घायल हैं। वह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने बताया, “हम लोग छठ और दीपावली के अवसर पर ड्यूटी के लिए डेहरी से सिवान जा रहे थे। सभी जवान दो बसों में सवार होकर आ रहे थे। रात 1 बजे के आसपास एक बस के ड्राइवर को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हम करीब 40 लोग बस में सवार थे। इनमें से 15 से 20 लोग बहुत ज्यादा घायल हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story