भारत

देश में कोरोना के 2841 नए मामले

jantaserishta.com
13 May 2022 10:12 AM IST
देश में कोरोना के 2841 नए मामले
x

नई दिल्ली: देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोनावायरस (Coronavirus) के कुल 2841 नए मामले सामने आए हैं. यह कल के मुकाबले 0.49 फीसदी ज्यादा मामले हैं. इसके साथ ही देश में कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़, 31 लाख, 16 हजार 254 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 09 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 5 लाख 24 हजार 190 लोगों की मौत हो चुकी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या 19 हजार के नीचे आ गई है. फिलहाल देशभर में 18,604 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.04 फीसदी हो गया है. देश में फिलहाल रिकवरी रेट 98.74 फीसदी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 3295 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक देशभर में कुल 4 करोड़, 25 लाख, 73 हजार, 460 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं.
देश में डेली पॉजिटिविटी रेट अब घटकर 0.58 फीसदी पर आ गई है. वीकली पॉजिटिविटी रेट भी अब 0.69 फीसदी हो गई है. अब तक देश में कुल 84.29 करोड़ सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है. पिछले 24 घंटों के अंदर 4,86,628 सैंपल की जांच की गई है.
मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देशभर में कुल 190.99 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story