भारत

ट्रेन हादसे में 280 लोगों की मौत: मिनटों में तबाह हुए परिवार, रक्तदान करने स्थानीय लोगों की भीड़ लगी

jantaserishta.com
3 Jun 2023 9:14 AM IST
ट्रेन हादसे में 280 लोगों की मौत: मिनटों में तबाह हुए परिवार, रक्तदान करने स्थानीय लोगों की भीड़ लगी
x
देखें वीडियो.
बालासोर: बालासोर ट्रेन हादसे के बाद रक्तदान करने के लिए अस्पताल में स्थानीय लोगों की भीड़ देखने को मिली। इस ट्रेन हादसे के बाद अब तक 42 ट्रेनों को रद्द किया जा चुका है। वहीं, 38 के रूट बदले गए हैं। आपको बता दें कि कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से भी कैंसल किया गया है। कुछ को पूरी तरह से रद्द कर दिया गया है।
ओडिशा के बालासोर में भीषण ट्रेन हादसे में अब तक 280 लोगों की जान चली गई है। मौत का आंकड़ा अभी बढ़ने की संभावना है। इस बीच स्थिति का जायजा लेने के लिए रेल मंत्री अव्विनी वैष्णव और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक घटनास्थल पर पहुंचे हैं।
रेल मंत्री ने शोक प्रकट करते हुए कहा, ''यह बहुत बड़ी दुर्घटना है। सभी दिवंगत आत्माओं के लिए हम प्रार्थना करते हैं। कल रात से रेलवे की टीम, NDRF, SDRF बचाव कार्य में जुटी है। जिनके परिवार के सदस्यों की इस हादसे में मृत्यु हो गई, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। सरकार उन्हें हर संभव मदद करेगी। रेलवे ने कल ही मुआवजे का ऐलान कर दिया था, जांच कमेटी का भी गठन किया गया है।''
ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने ट्वीट करते हुए कहा, 'भारत में रेल दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों के लिए प्रार्थना कर रही हूं. मैं पीड़ितों और उनके परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और आशा करती हूं कि बचाव अभियान उन सभी जरूरतमंदों को बचा सकता है.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story