
x
उपभोक्ताओं
Jharkhand झारखंड: चतरा जिला मुख्यालय स्थित एक स्टोर में 'उल्लू का धमाका' ब्रांड नामक मिठाई बेचने वाले एक स्थानीय विक्रेता के खिलाफ 2 लाख 70 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। यह आदेश खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत चतरा के अपर समाहर्ता सह न्याय निर्णयन पदाधिकारी की अदालत ने जारी किया है। जानकारी के अनुसार, चतरा में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी की टीम ने कैलाश प्रसाद अग्रवाल नामक व्यक्ति द्वारा संचालित स्टोर में जांच के दौरान शुगर बॉयल्ड कॉन्फेक्शनरी 'जय पारस उल्लू का धमाका' नाम से बेची जा रही मिठाई के नमूने जब्त किए थे। नमूनों की जांच राष्ट्रीय खाद्य प्रयोगशाला, कोलकाता में कराई गई, जिसमें उत्पाद को भ्रामक ब्रांड बताया गया।
परीक्षण रिपोर्ट और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि यह मिठाई उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है और फूड पॉइजनिंग का खतरा उत्पन्न कर सकती है। इस रिपोर्ट के आधार पर अपर समाहर्ता-सह-न्याय निर्णयन अधिकारी, चतरा की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान प्रतिष्ठान संचालक का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया। इसके बाद, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा-52 के तहत स्टोर संचालक पर दंड लगाया गया।
न्यायालय ने आदेश दिया कि 2.70 लाख रुपए की राशि आदेश प्राप्ति के सात दिनों के भीतर जमा की जाए और इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी जाए। अदालत ने चेतावनी दी कि अगर आदेश का पालन नहीं हुआ तो स्टोर संचालक के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई होगी। इस बीच, झारखंड के खाद्य सुरक्षा विभाग ने आम जनता से अपील की है कि वे केवल प्रमाणित और सुरक्षित ब्रांडेड उत्पादों का ही उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध या भ्रामक उत्पाद की जानकारी तुरंत विभाग को दें।
Tagsझारखंडचतराउल्लू का धमाकामिठाईखाद्य सुरक्षाजुर्मानाकैलाश प्रसाद अग्रवालफूड सेफ्टीभ्रामक ब्रांडस्टोर संचालकअदालतफूड पॉइजनिंगउपभोक्ता सुरक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





