भारत

27 साल की युवती को मिली 20 साल की सजा, किया था ये गलत काम

jantaserishta.com
17 Sept 2021 12:50 PM IST
27 साल की युवती को मिली 20 साल की सजा, किया था ये गलत काम
x
इसके साथ ही उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

हैदराबाद. हैदराबाद (Hyderabad) में एक 27 साल की युवती को एक बच्‍चे का यौन शोषण (Sexual Abuse) करने का दोषी पाया गया है. युवती ने इस बच्‍चे का यौन शोषण स्‍कूल में किया था. इस मामले में रेप और पॉक्‍सो एक्‍ट की सुनवाई के लिए गठित विशेष कोर्ट ने उसे 20 साल जेल की सजा सुनाई है. इसके साथ ही उस पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

महिला का नाम के ज्‍योति उर्फ मंजुला है. जिस स्‍कूल में बच्‍चा पढ़ता था, उस स्‍कूल में वह केयरटेकर का काम करती थी. इस मामले में चंद्रयानगुट्टा पुलिस ने दिसंबर 2017 में बच्‍चे के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया था. पुलिस ने महिला पर पॉक्‍सो एक्‍ट समेत आईपीसी की कुछ अन्‍य गंभीर धाराएं लगाई थीं.
अपनी शिकायत में बच्‍चे के पिता ने कहा था कि उन्‍हें बच्‍चे के शरीर पर जलाए जाने के निशान मिले थे. इस पर बच्‍चे ने बताया था कि स्‍कूल की नई केयरटेकर उसे गलत तरह से छूती है. उसने जानकारी दी थी कि उस केयरटेकर ने हाल ही में स्‍कूल ज्‍वाइन किया था और वह हमेशा उससे खराब बर्ताव करती थी.
पुलिस ने बताया कि बच्‍चे ने जानकारी दी थी कि केयरटेकर ने बच्‍चे को धमकाया था कि वह किसी को ये सब बातें न बताए. यहां तक कि उसने कई बार बच्‍चे को सिगरेट से जलाया भी था.
इसके बाद युवती ने बच्‍चे के साथ यौन शोषण किया था. बाद में भी वह लगातार उसका यौन शोषण करती रही और उसे धमकाती रही. पुलिस की जांच रिपोर्ट के बाद कोर्ट ने महिला को इस मामले में दोषी पाया और 20 साल जेल की सजा सुनाई.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story