भारत

27 अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, 99 जगह पर छापेमारी

jantaserishta.com
31 May 2023 2:17 PM IST
27 अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, 99 जगह पर छापेमारी
x
सूत्रों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिली थी कि इन केंद्रों पर अजन्मे बच्चों का लिंग परीक्षण किया जा रहा है।
पटना (आईएएनएस)| राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सीवान जिले में 99 अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने जरूरी मापदंडों को पूरा करने में विफल रहने पर उनमें से 27 अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन दिनों से ये छापेमारी चल रही थी। सूत्रों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को शिकायत मिली थी कि इन केंद्रों पर अजन्मे बच्चों का लिंग परीक्षण किया जा रहा है।
जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर एक चिकित्सा अधिकारी और सीओ/बीडीओ रैंक के अधिकारियों की अध्यक्षता वाली टीमों ने अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी की। सीवान के एसडीओ रामबाबू बी. ने कहा, हमने जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर छापेमारी की है और 27 अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील कर दिया है। जिन केंद्रों को सील किया गया है उनके पास वैध लाइसेंस नहीं था और वह स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित मापदंडों को पूरा करने में विफल रहे थे।
सूत्रों ने बताया कि केंद्रों के संचालक प्री-कंसेप्शन एंड प्री-नेटल डायग्नोस्टिक टेक्नीक (पीएनडीटी) एक्ट का उल्लंघन कर रहे थे। अधिकारी ने यह भी कहा कि इस तरह की छापेमारी भविष्य में भी जारी रहेगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story