भारत
CORONA VIRUS: भारत में 24 घंटे में कोविड से 27 मौतें, 6 महीने में एक दिन में सबसे ज्यादा
jantaserishta.com
15 April 2023 3:35 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में, भारत में कोविड-19 से 27 लोगों की मौत हुई है, जो छह महीनों में एक दिन में सबसे अधिक मौतें हैं। पिछली बार एक दिन में सबसे अधिक 20 मौतें 15 अक्टूबर, 2022 को हुई थीं। देश में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 5,31,091 हो गई है। 24 घंटे में दिल्ली में छह मौतें हुईं। महाराष्ट्र में चार, राजस्थान में तीन और छत्तीसगढ़, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में एक-एक मौत हुई। छह मौतें केरल में हुईं।
इसी अवधि में, 10,753 नए मामले सामने आए, इससे सक्रिय संक्रमणों की संख्या 53,720 हो गईं।
दैनिक और साप्ताहिक सकारात्मकता दर क्रमश: 6.78 और 4.49 दर्ज की गई।
आंकड़ों में कहा गया है, देश भर में कोविड-19 टीकाकरण अभियान में अब तक 220.66 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।
Tagsकोविडकोरोना वायरसकोरोना अपडेटकोरोना केसकोरोना ब्रेकिंगCOVIDCORONA VIRUSCORONA UPDATECORONA CASECORONA BREAKING
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





