भारत
भारत में कोरोना के 2,678 संक्रमित मामले दर्ज, 10 मौतें
jantaserishta.com
14 Oct 2022 12:10 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार के आंकड़ों के अनुसार, भारत में शुक्रवार को पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 2,678 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि इससे एक दिन पहले यानी गुरुवार को 2,786 संक्रमित मामले सामने आए थे। इसी अवधि में, कोविड-19 से संक्रमित 10 मरीजों की मौत हुई। जिससे कुल मौतों का आंकड़ा 5,28,857 पर पहुंच गया। वहीं 2,594 मरीज कोरोना से ठीक भी हुए है।
कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,40,68,557 हो गई है। जिसके चलते रिकवरी रेट 98.76 प्रतिशत दर्ज किया गया है।
इस बीच डेली पॉजिटिविटी रेट 1.13 फीसदी है, जबकि वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.07 फीसदी है।
साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 2,37,952 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या बढ़कर 89.81 करोड़ से अधिक हो गई।
Tagsकोरोना
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





