भारत

CORONA VIRUS: भारत में कोविड-19 के 265 नए मामले दर्ज

jantaserishta.com
1 Jan 2023 1:45 PM IST
CORONA VIRUS: भारत में कोविड-19 के 265 नए मामले दर्ज
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 265 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि शनिवार को 226 मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,706 हो गई है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.01 प्रतिशत है।
वर्तमान में वीकली पॉजिटिव रेट 0.15 प्रतिशत है, जबकि डेली पॉजिटिव रेट 0.17 प्रतिशत है।
इसी अवधि में, महामारी से 1,209 मरीज ठीक हुए है। जिससे कोविड से ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 4,41,45,238 हो गई है। नतीजतन, भारत का रिकवरी रेट 98.80 प्रतिशत हो गया है।
वहीं इसी अवधि में, देश भर में कुल 1,57,671 कोरोना टेस्ट किए गए, जिससे कुल संख्या 91.09 करोड़ से अधिक हो गई।
पिछले 24 घंटों में दिए गए 64,239 वैक्सीन के साथ, भारत का कोविड-19 वैक्सीनेशन कवरेज रविवार सुबह तक 220.10 करोड़ से अधिक हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story