भारत

Plane Crash: एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 265 की मौत, हादसे पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक

jantaserishta.com
13 Jun 2025 10:10 AM IST
Plane Crash: एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 265 की मौत, हादसे पर पीएम मोदी की उच्चस्तरीय बैठक
x
देखें वीडियो.
Ahmedabad Plane Crash: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्लेन क्रैश साइट का दौरा करने के बाद सिविल अस्पताल में घायलों से मुलाकात की. इसके बाद प्रधानमंत्री ने एयरपोर्ट पर समीक्षा बैठक कर रहे हैं. इस बैठक में कई मंत्री और अफसर मौजूद हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घटनास्थल से तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं. उनके साथ केंद्रीय उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू, कई सीनियर अधिकारी समेत शीर्ष नेता मौजूद रहे.
अहमदाबाद में गुरुवार दोपहर लंदन जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट के भयावह हादसे के बाद हालात बेहद दर्दनाक हैं. अहमदाबाद पुलिस के डिप्टी कमिश्नर कनन देसाई ने मीडिया को बताया कि हादसे के बाद अब तक 265 शवों को सिविल अस्पताल लाया गया है. उन्होंने कहा, “हमें जो संदेश मिला है, उसके अनुसार 265 शव अस्पताल पहुंच चुके हैं.” यह हादसा हालिया वर्षों में भारत की सबसे भीषण विमान दुर्घटनाओं में गिना जा रहा है, जिसने पूरे देश को गहरे शोक में डुबो दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null