Top News

26 साल का पड़ोसी निकला दरिंदा, 7 साल की बच्‍ची से दुष्कर्म

jantaserishta.com
1 Dec 2023 9:17 AM IST
26 साल का पड़ोसी निकला दरिंदा, 7 साल की बच्‍ची से दुष्कर्म
x

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहियानगर थाना क्षेत्र में एक पड़ोस में रहने वाले 26 वर्षीय व्यक्ति ने 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। घटना करीब दो दिन पहले की है।

सर्किल ऑफिसर (सीओ) अमित राय ने बताया, कि “नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह पीड़िता के परिवार का पड़ोसी है और अक्सर उसके घर आया जाया करता था।” आरोपी की पहचान राजू के रूप में हुई।

बताया जाता है कि बुधवार को घटना के वक्त बच्ची घर के बाहर अकेली खेल रही थी। आरोपी ने बच्ची को बर्गर का लालच दिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। जब लड़की घर वापस आयी, तो माता-पिता ने उसे डरा हुआ और रोते हुए पाया। उसके गुप्तांगों में चोट के निशान थे। पीड़िता ने माता-पिता को आपबीती सुनाई। परिवार ने घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सीओ ने कहा,”कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमने लड़की के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।”

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story