भारत

26 जनवरी: आईबी ने 9 पन्नों का जारी किया अलर्ट, दी ये चेतावनी!

jantaserishta.com
18 Jan 2022 11:08 AM IST
26 जनवरी: आईबी ने 9 पन्नों का जारी किया अलर्ट, दी ये चेतावनी!
x

नई दिल्ली: इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) ने 26 जनवरी ( Republic Day) के मौके पर आतंकी हमले की आशंका जताई है. इतना ही नहीं, आईबी ने अलर्ट जारी कर दिल्ली पुलिस को सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा है. आईबी ने अलर्ट में कहा है कि मार्च 2021 को मिले इनपुट के मुताबिक, पाकिस्तान खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर खालिस्तान लिबरेशन फोर्स भारत के बड़े नेताओं, VVIP को टारगेट करने की योजना बना रहा है. इतना ही नहीं, खालिस्तान लिबरेशन फोर्स ने इस्लामिक आतंकियों के साथ नया गठजोड़ भी बनाया है और ये सब कुछ ISI ने किया है, लिहाजा सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए जाएं.

अलर्ट के मुताबिक, 25 जनवरी को 5 सेंट्रल एशियाई देशों कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, उज्बेकिस्तान के प्रमुख नेताओं के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनने की संभावना है. गृह मंत्रालय के जरिए भेजे गए आईबी अलर्ट में कुल 32 पॉइंट पर एसओपीएस, जवाबी उपायों और भारत में एक्टिव आतंकवादी संगठनों के बारे में बताया गया है.
आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक अलर्ट में आईबी ने गणतंत्र दिवस परेड में आतंकी हमले की आशंका जताई है, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जैश, हरकत-उल-मुजाहिदीन, हिजबुल-उल-मुजाहिदीन और पाकिस्तान-अफगानिस्तान में एक्टिव आतंकी संगठन VVIP को निशाना बना सकते हैं. अलर्ट के मुताबिक आतंकी भीड़-भाड़ वाले स्थानों में तोड़फोड़ कर सकते हैं, हमला कर सकते हैं.
खालिस्तानी गुटों से खतरा
अलर्ट के मुताबिक, आईएसआई समर्थित पाकिस्तान में स्थित खालिस्तानी आतंकवादी समूह पंजाब में फिर से संगठित होने और आतंकवादी हमले करने के प्रयास कर रहे हैं और पंजाब और अन्य राज्यों में हमलों की योजना बना रहे हैं.
- इनपुट फरवरी (2021) के मुताबिक, खालिस्तानी आतंकवादी समूह प्रधानमंत्री की बैठकों और दौरे पर हमला करने की योजना बना रहे हैं. अन्य प्रो खालिस्तानी आतंकवादी संगठन भी हाई प्रोफाइल व्यक्तियों को टारगेट करने की योजना बना रहे हैं. ड्रोन टेरर स्ट्राइक की संभावनाएं भी हैं.
अन्य राज्यों के साथ बैठक करने को कहा
आईबी ने दिल्ली पुलिस को कुल 32 पॉइंट से दिल्ली में गणतंत्र दिवस के परेड पर खतरे की आशंका जताते हुए एक दम पुख्ता इंतजामात करने को कहा है. इतना ही नहीं पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश और हरियाणा के साथ मीटिंग करने को भी कहा है. वहीं, 14 जनवरी को RDX से बने IED मिलने के बाद दिल्ली पुलिस के वैसे भी हांथ पांव फूले हुए हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस खासतौर से संसद भवन के आस पास और लाल किले के आस पास अभी से सुरक्षा कड़ी कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story