भारत

हिमस्खलन हादसे में अब तक 26 शव बरामद, 3 की खोजबीन अब भी जारी

jantaserishta.com
7 Oct 2022 3:33 PM IST
हिमस्खलन हादसे में अब तक 26 शव बरामद, 3 की खोजबीन अब भी जारी
x
उत्तरकाशी (आईएएनएस)| एवलांच हादसे में अब तक 26 शव बरामद हो चुके हैं, जिनमें से 4 शवों को घटनास्थल से हर्षिल आर्मी हेलीपैड पहुंचाया गया, वहां से एंबुलेंस के जरिए उन्हें उत्तरकाशी जिला अस्पताल ला दिया गया है। द्रोपदी का डंडा रेस्क्यू के लिए 2 चीता हेलीकॉप्टरों ने रेस्क्यू के लिये उड़ान भरी।
हेलीकॉप्टर द्वारा 4 शवों को मातली हेलीपैड लाने का प्रयास किया गया। लेकिन, खराब मौसम होने के ²ष्टिगत उक्त शवों को हर्षित हेलीपैड पर उतारा गया है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के दल में से 29 सदस्य रविवार को राणी बामक ग्लेशियर क्षेत्र में हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद लापता हो गए थे।
मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू टीम को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। एडवांस बेस कैंप में तैनात रेस्क्यू टीम द्वारा 4 तारीख को 4 शव, 6 तारीख को 17 और आज अभी तक 7 शवो को निकाल लिया गया है। बाकी लापता 3 की खोज बीन की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story