भारत
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का 25वां स्थापना दिवस, पटना में समारोह का आयोजन
jantaserishta.com
28 Nov 2025 9:29 AM IST

x
पटना: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की स्थापना को शुक्रवार को 25 साल पूरे हो गए हैं। साल 2000 में 28 नवंबर को रामविलास पासवान ने पार्टी की नींव रखी थी। 25 साल पूरे होने पर पटना में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "समर्पण, संघर्ष और सामाजिक न्याय के स्वर्ण अक्षरों से लिखी गई 25 सालों की यात्रा 'लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)' केवल एक राजनीतिक धारा नहीं, बल्कि वंचित एवं शोषित समाज को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए जन्मी एक क्रांति की पहचान है।"
उन्होंने लिखा, "लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के रजत जयंती (25वें स्थापना दिवस) के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। यह 25 वर्ष हमारे प्रयासों का प्रमाण भी हैं और भविष्य के संघर्षों का संकल्प भी। आइए हम सब मिलकर न्यायपूर्ण, समावेशी और समान अधिकारों वाले भारत के निर्माण हेतु एक नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ें।"
इस मौके पर लोजपा (रामविलास) ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल से पोस्ट में लिखा, "पार्टी अपने युवा और ऊर्जावान दौर में प्रवेश कर रही है और यह रजत जयंती का अवसर हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। इस दौरान पार्टी ने कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के परिश्रम की बदौलत आज अपने उच्चतम पड़ाव पर है।"
पार्टी ने आगे लिखा, "इस 25 वर्षीय यात्रा का आधार पार्टी के संस्थापक, दलितों–वंचितों की आवाज और देश के लोकप्रिय जननायक पद्म भूषण रामविलास पासवान रहे हैं। उनके विचार, दूरदृष्टि और जनसेवा का संकल्प आज भी पार्टी की प्रेरक शक्ति बने हुए हैं। आज, हम सभी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जी के नेतृत्व में नई ऊर्जा, नए उत्साह और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं, ताकि सामाजिक न्याय, विकास और ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ की भावना को और सशक्त किया जा सके।"
Tagsलोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)लोक जनशक्ति पार्टी स्थापना दिवसLok Janshakti Party (Ram Vilas)Lok Janshakti Party Foundation Day
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





