
x
Ranchi रांची। झारखंड राज्य ने अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य राजकीय समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुल 8,799 करोड़ रुपए की 1,087 योजनाओं का संयुक्त रूप से उद्घाटन और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में मंत्रिमंडल के कई सदस्य और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने संबोधन में कहा कि प्रदेश ने संघर्षों के बीच विकास के कई आयाम गढ़े हैं। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड का 25 वर्ष पूरा होना आत्मगौरव, आत्मचिंतन और आत्मसंकल्प का अवसर है। उन्होंने कहा कि इस राज्य की नींव उन संघर्षों और आकांक्षाओं पर रखी गई है, जिन्हें भगवान बिरसा मुंडा, सिद्धू–कान्हू, नीलांबर–पीतांबर, और फूलो–झानो जैसे स्वतंत्रता सेनानियों ने गढ़ा।
राज्यपाल ने झारखंड गठन के लिए पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भूमिका को याद करते हुए कहा कि उनकी दूरदृष्टि के कारण ही राज्य का निर्माण संभव हो सका। उन्होंने यह भी कहा कि 15 नवंबर का दिन इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है, और देश आज उनके सम्मान में जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है। उन्होंने बताया कि वे वर्ष 2000 में झारखंड गठन के समय केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य थे और एक सांसद के रूप में राज्य गठन के पक्ष में मतदान कर स्वयं को भाग्यशाली महसूस करते हैं। उन्होंने दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन को स्मरण करते हुए कहा कि राज्य उनके संघर्षों का ऋणी है। राज्यपाल ने पिछले 25 वर्षों में शिक्षा, कृषि, खनन, ऊर्जा, खेल और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की चर्चा की।
उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश ने संघर्षों के बीच विकास के कई आयाम गढ़े हैं, लेकिन शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी और पलायन जैसी चुनौतियों पर और काम करने की आवश्यकता है। समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड वीरों की धरती है और यह राज्य अपने शहीदों के बलिदान की नींव पर खड़ा है। उन्होंने कहा, “हमारा संकल्प है कि झारखंड को जन-आकांक्षाओं के अनुरूप विकसित राज्यों की श्रेणी में लाया जाए। राज्य गठन के बाद पैदा हुए युवा आज विकास यात्रा के केंद्र में हैं, और सरकार उनकी ऊर्जा और क्षमता को साथ लेकर आगे बढ़ रही है।”
उन्होंने दावा किया, “हमारी सरकार गांव, गरीबों, किसानों, महिलाओं और बेटियों के कल्याण पर सबसे ज्यादा खर्च कर रही है।” उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, आधारभूत संरचना और पर्यटन के विकास को लेकर कई पहलों का उल्लेख किया और कहा कि आने वाले वर्षों में झारखंड नए मानक स्थापित करेगा। समारोह स्थल पर दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों के स्टॉलों का राज्यपाल एवं सीएम सहित अन्य अतिथियों ने अवलोकन किया। इस दौरान राज्य के विभिन्न सांस्कृतिक दलों और कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। समारोह में उपस्थित लोगों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई।
Tagsझारखंड स्थापना दिवसमोरहाबादी मैदान समारोह25 वर्ष झारखंडराज्यपाल संतोष गंगवारमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन8799 करोड़ योजनाएंजनजातीय गौरव दिवसबिरसा मुंडा जयंतीविकास परियोजनाएंझारखंड प्रगतिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





