भारत

भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,568 नए केस

jantaserishta.com
3 May 2022 9:01 AM IST
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,568 नए केस
x

कोरोना से चीन में बिगड़े हालात

नई दिल्ली: देशभर में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल 2568 नए मामले सामने आए हैं. यह कल के मुकाबले 18.6 फीसदी कम नए मामले हैं. इसके साथ ही देश में कुल कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 4 करोड़, 30 लाख, 84 हजार 913 हो गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 20 लोगों की कोविड से मौत भी हुई है. अबतक देश में कोविड से कुल 5 लाख 23 हजार 889 लोगों की मौत हो चुकी है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में फिलहाल कुल एक्टिव केस की संख्या 19 हजार के पार हो गई है. फिलहाल देशभर में 19,137 एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं. एक्टिव केस कुल संक्रमण का 0.05 फीसदी हो गया है. देश में फिलहाल रिकवरी रेट 98.74 फीसदी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटों में देशभर में कुल 2,911 मरीज ठीक हुए हैं. अब तक देशभर में कुल 4 करोड़, 25 लाख, 41 हजार, 887 लोग इस महामारी को मात दे चुके हैं.
मंत्रालय के मुताबिक, राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान के तहत अब तक देशभर में कुल 189.41 करोड़ वैक्सीन की खुराक लोगों को दी जा चुकी है. पिछले 24 घंटों में देशभर में वैक्सीन की कुल 16,23,795 खुराक लोगों को दी गई है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story