
नई दिल्ली: देश में कोरोनावायरस (Coronavirus) के खात्मे को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. यही वजह है कि रोजाना आने वाले मामलों में कमी देखी जा रही है. पिछले 24 घंटों में कोविड-19 (Covid-19) के 2,539 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 4,30,01,477 हो गई है. इस बीच 60 और मरीजों की मौत हुई है, जिसके बाद मौतों का आंकड़ा 5,16,132 पर पहुंच गया है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 30,799 रह गई है. यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से दी गई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





