भारत

यूपी में जल्द मिलेगा 2505 नए स्वास्थ्य केंद्रों का तोहफा: ब्रजेश पाठक

jantaserishta.com
23 March 2023 5:35 PM IST
यूपी में जल्द मिलेगा 2505 नए स्वास्थ्य केंद्रों का तोहफा: ब्रजेश पाठक
x

फाइल फोटो

लखनऊ (आईएएनएस)| यूपी के पिछड़े व ग्रामीण इलाकों में लोगों को सर्दी, जुकाम, बुखार आदि बीमारियों के लिए बड़े अस्पतालों की ओर रुख करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। जल्द ही प्रदेश सरकार 2505 स्वास्थ्य केंद्रों का तोहफा ग्रामीणों को देगी। इसमें ओपीडी का संचालन होगा। पैथोलॉजी व रेडियोलॉजी की आवश्यक जाँच की सुविधा होगी। किसी भी तरह की बीमारी या महामारी फैलने की दशा में रोगियों को भर्ती कर उपचार मुहैया कराये जाने की सुविधा होगी।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य की भौतिक विषमता को सुधारने के लिए 2505 स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण कराया जा रहा है। अधिकारी जल्द से जल्द काम पूरा करायें। समय-समय पर निर्माण कार्यों की समीक्षा करें। स्वास्थ्य विभाग व नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) की मदद से उपकेंद्रों का संचालन होगा। एनएचएम की योजनाओं का संचालन होगा। यहां बुखार, उल्टी-दस्त, डेंगू, मलेरिया व दूसरे संक्रामक रोगियों को इलाज मिलेगा। बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होगा।
स्वास्थ्य केंद्रों की संख्या बढ़ने से रोगियों को आसानी से उपचार मिल सकेगा। इसका फर्क बड़े अस्पतालों पर भी पड़ेगा। बड़े अस्पतालों में मरीजों का दबाव बढ़ रहा है। रोगियों को घर के निकट इलाज मिल सकेगा। गरीब मरीजों के आने जाने का खर्च बचेगा। समय पर इलाज मिलेगा। मर्ज के गंभीर होने की आशंका कम होगी।
167 जिला पुरुष व महिला अस्पताल हैं यूपी में। 873 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को इलाज मिल रहा है। 2934 प्राथमिक स्वास्थ केंद्र हैं। 593 शहरी पीएचसी हैं। 18580 हेल्थ पोस्ट सेंटर हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story