भारत

ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ दाखिल 2500 पन्नों की चार्जशीट, पाकिस्तानी एजेंटों से लिंक का खोला चिट्ठा

jantaserishta.com
16 Aug 2025 4:18 PM IST
ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ दाखिल 2500 पन्नों की चार्जशीट, पाकिस्तानी एजेंटों से लिंक का खोला चिट्ठा
x
जानें पूरा मामला.
दिल्ली: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ एसआईटी ने चार्जशीट दाखिल की है. यह चार्जशीट करीब 2500 पेज की है. चार्जशीट में पुलिस ने दावा किया है कि ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तानी एजेंट्स के हाथों इस्तेमाल हुई और जानकारी लीक की.
हरियाणा पुलिस सूत्रों के मुताबिक SIT (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम) ने दावा किया है कि ज्योति पाकिस्तान के लिए टूल किट के तौर पर इस्तेमाल हो रही थी. साथ ही पाकिस्तानी एजेंट्स के साथ जानकारियां शेयर कर रही थी और लगातार उनके टच में थी.
ज्योति पाकिस्तान टूर के दौरान वहां के एजेंटों के टच में आ गई थी. ज्योति के मोबाइल फोन से कई महत्वपूर्ण जानकारी पुलिस को मिली है. चार्जशीट में यह भी दावा किया गया है कि ज्योति पाक हाई कमीशन में तैनात दानिश अली से भी लगातार टच में थी.
पुलिस को ज्योति और दानिश के बीच के चैट्स भी मिले हैं. ज्योति की ISI एजेंट शाकिर, हसन अली के अलावा नासिर ढिल्लों से भी बात होती थी. ज्योति और हसन नाम के एक एजेंट की चैट्स भी पुलिस के हाथ लगी है. ज्योति की सारी विदेशी यात्रा का जिक्र भी केस डायरी में किया गया है.
आपको बता दें कि ज्योति को 16 मई को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. तब से ही वह न्यायिक हिरासत में है. इस मामले में कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को भी हरियाणा पुलिस ने समन कर पूछताछ की थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story