भारत

25वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, केस दर्ज

Shantanu Roy
8 April 2023 7:46 PM IST
25वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, केस दर्ज
x
परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर में एक 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध स्तिथि में मौत की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, शनिवार को एक महिला की शव उसके घर के भीतर फंदे से लटका मिला है। वहीं घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सभी का रो-रोकर बूरा हाल है। दरअसल, यह मामला जिलें के सदर थाना क्षेत्र स्तिथ खबरा परती टोला का है। जहां महिला की संदिग्ध स्तिथि में मौत हो गई। इस घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने सदर थाने की पुलिस को दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना के दारोगा राकेश कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोटमार्टम में भेजने की कवायद में जुट गई है।
वहीं घटना को लेकर थानेदार सत्येंद्र कुमार मिश्र ने बताया की घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि मृतका गांव के राजेश राम की 25 वर्षीय पत्नी शारदा देवी थी। घटना की जानकारी देते हुए मृतका की भतीजी प्रियंका कुमारी ने बताया कि वह और उसकी चाची शारदा दोपहर में सो रही थी। घर के बाकी लोग काम पर गए थे। घर पर केबल वो दोनों ही थे। प्रियंका जब सोकर उठी तो उसकी चाची घर में नही थी। बगल वाले घर में देखी तो वह बास के सहारे फंदे से लटकी थी। जिसके बाद प्रियंका ने शोर मचाना शुरू किया। इसी बीच कई लोग गांव के मौके पर पहुंच गए। मृतका का पति राजेश भी घटनास्थल पर आया। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
इस मामले को लेकर मृतका की बहन कृष्णा देवी ने बताया कि 5 साल पहले ही मृतका की शादी हुई थी। शादी के कुछ साल बाद एक बेटा ने जन्म लिया। अभी वह 4 माह का है। शादी के वक्त के एक बाइक और नकद 1 लाख रुपए दिया गया था। लेकिन,लड़के और उसका परिजनों ने दो लाख का डिमांड किया था। शादी के बाद दहेज में 1 लाख रुपए की मांग करता था। वहीं दहेज के बाकी पैसे ना मिलने पर उसके साथ मारपीट की जाती है। कृष्णा देवी अकसर अपनी बहन को अपने पास बुलाती थी। लेकिन, वह नहीं आती थी। वहीं आज उसके ससुराल के लोगों ने उसकी हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया।
Next Story