भारत

25 महिला बाइक राइडर्स रैली पहुँची दतिया

Admin4
6 March 2024 9:05 AM GMT
25 महिला बाइक राइडर्स रैली पहुँची दतिया
x
दतियादतिया मध्य प्रदेश में टूरिज़्म बोर्ड के बाइकिंग इवेंट क्वीन आफ द व्हील का फ्लैग आफ शनिवार को मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के जनजातीय संग्रहालय (ट्राइबल म्यूजियम से हुआ देशभर की 25महिला बाइक राईडर्स शामिल हैं। 8मार्च को भोपाल पहुँचकर पूर्ण होगी।बाइक रैली को कलेक्टर ने पुष्प गुच्छ के साथ स्वागत किया। यह रैली चंदेरी कूनो ग्वालियर ओरक्षा खजुराहो दतिया जैसे प्रतिष्ठित स्थानों से होकर जाएगी। इस बाइक रैली का उद्देश्य मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थलों एक्सप्लोर करना व महिलाओं के प्रति सुरक्षित वातावरण प्रदर्शित करना।

दरअसल मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड का ये बाइकिंग इवेंट क्वीन्स ऑन द व्हील का फ्लैग ऑफ शनिवार को मध्यप्रदेश जनजातिय संग्रहालय (ट्राइबल म्यूजियम) से हुआ। बाइक रैली में देशभर की कुल 25 महिला बाइक राइडर्स मध्यप्रदेश के पर्यटन गंतव्यों से गुजरते हुए लगभग 1400 किलोमीटर का रोमांचक सफर करेंगी। ये बाइक रैली भोपाल से सांची, चंदेरी, कुनो, ग्वालियर, ओरछा और खजुराहो जैसे प्रतिष्ठित स्थलों से गुजरेंगी।

ऐसे में महिला बाईकर्स का ये ग्रुप मंगलवार को दतिया पहुंचा जहां जिला कलेक्टर संदीप माकिन और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी कमलेश भार्गव ने शाॅल और पुष्प गुच्छ देकर उनकी आगवानी की। कलेक्टर माकिन ने ग्रुप की महिला सदस्यों से जानकारी साझा करते हुए कहा कि, दतिया में पर्यटन स्थल और सांस्कृतिक धरोहर के महत्वपूर्ण जगह है इनमें सेवढ़ा में सनकुआं धाम, उनाव मेें सूर्य मन्दिर और अशोक का शिलालेख , विश्व प्रसिद्व रतनगढ़ मन्दिर, सोनागिर के जैन मन्दिर प्रसिद्व है।

Next Story