भारत

एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार

jantaserishta.com
17 May 2023 1:00 PM IST
एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, गिरफ्तार
x
देखें वीडियो.
गाजियाबाद (आईएएनएस)| गाजियाबाद की लोनी थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात एक मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में इस बदमाश को पैर में गोली लगी है। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया, देर रात थाना लोनी की पुलिस पुस्ता रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक कार सवार को चेकिंग के दौरान रुकने का इशारा किया गया। लेकिन वह तेजी से भागने लगा। इस दौरान उसकी कार सड़क किनारे फंस गई। वो उतरकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली जा लगी। बदमाश की पहचान मेहराज निवासी गोरी पट्टी, थाना लोनी गाजियाबाद के रूप में हुई। वह जनपद बस्ती से गैंगस्टर के मुकदमे में वांटेड है और उस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित है। आरोपी से बिना नंबर प्लेट की आई-10 कार, तमंचा, कारतूस बरामद हुए हैं। मेहराज पर विभिन्न थानों में 20 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
बदमाश की तलाश पुलिस कई दिनों से कर रही थी और पुलिस को इनपुट मिला था कि यह लोनी की तरफ से गुजरने वाला है। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story