भारत

25 हजार का इनामी गिरफ्तार, 2019 से गैंगस्टर मुकदमे में था फरार

jantaserishta.com
2 Jan 2023 3:00 PM IST
25 हजार का इनामी गिरफ्तार, 2019 से गैंगस्टर मुकदमे में था फरार
x
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा की थाना सेक्टर-39 पुलिस ने गैंगस्टर मुकदमे में वांछित बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश 2019 से थाना सेक्टर-39 से वांछित चल रहा था। पुलिस ने इस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। पुलिस को काफी लंबे समय ये इसकी तलाश थी। एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि पुलिस की कई टीमें लगातार इसको गिरफ्तार करने के लिए दबिश दे रही थी। मुखबीर से सूचना मिली कि बदमाश अपने पैतृक निवास बिहार में छिपा हुआ है। ऐसे में पुलिस की एक टीम बिहार के मुंगेर भेजी गई। वहां से बदमाश सुनील कुमार शाह निवासी जिला मुंगेर बिहार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। इसके ऊपर थाना सेक्टर-39 में चार, फेज-2 में एक और एक्सप्रेस वे थाने में एक मुकदमा दर्ज है।
उन्होंने बताया कि एक जनवरी को सुनील को न्यायालय एसीजेएम-4, मुंगेर, बिहार के सामने पेश कर ट्रांजिट रिमांड तैयार कराकर थाना सेक्टर-39 नोएडा लेकर आया गया है। ये जून 2019 से वांछित चल रहा था। बताया गया कि इसी के चलते इस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। यहां लाकर इससे पूछताछ की जा रही है। इसके बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story