भारत

गोवा अग्निकांड में 25 लोगों की मौत की पुष्टि, चश्मदीद बोले- दूर तक दिख रही थीं लाल लपटें

jantaserishta.com
7 Dec 2025 10:43 AM IST
गोवा अग्निकांड में 25 लोगों की मौत की पुष्टि, चश्मदीद बोले- दूर तक दिख रही थीं लाल लपटें
x
पणजी: गोवा के पर्यटन क्षेत्र अरपोरा में हुए भीषण अग्निकांड में मृतकों की संख्या 25 तक पहुंच चुकी है। तकरीबन छह लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। क्लब के अंदर आग लगने की घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे हुई।
क्लब में लगी आग की घटना पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने न्यूज़ एजेंसी से बातचीत में कहा, "हम अभी-अभी अपने होटल पहुंचे थे कि हमें लाल-लाल लपटें निकलती दिखीं। जब हमने जाकर देखा, तो पुलिस पहले से ही मौके पर थी और स्थिति को संभाल रही थी।"
एक स्थानीय व्यक्ति ने कहा, "हम नजदीक में ही थे, लेकिन हमने रात को नहीं देखा। लगभग 12 बजे की घटना बताई जा रही है, लेकिन उस समय हमें पता नहीं चला। मैंने आज सुबह खबर देखी और तुरंत यहां पहुंचा। पिछली रात हमें सिर्फ बहुत तेज सायरन की आवाज सुनाई दी, लेकिन हमें समझ नहीं आया कि क्या हुआ है।"
उन्होंने कहा कि मुझे सुबह खबर लगी तो मैं यहां दौड़ा चला आया। हमने सोचा सड़क पर कुछ हुआ होगा, ज्यादा गंभीर कुछ नहीं, लेकिन सुबह पता चला कि इतनी बड़ी त्रासदी हो गई। एक अन्य स्थानीय व्यक्ति ने कहा, "घटना रात के करीब 12 बजे हुई थी, इसलिए उस समय ज्यादा कुछ पता नहीं चल पाया। मैंने एम्बुलेंस की आवाज सुनी थी। सुबह पता चला कि शायद 25 लोगों की मौत हो गई।"
अरपोरा में हुए भीषण अग्निकांड के बाद गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पुष्टि की कि इसमें 25 लोगों की जान चली गई और 6 लोग घायल हो गए। सभी छह घायल लोगों की हालत स्थिर है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रविवार सुबह घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं, ताकि कारण का पता लगाया जा सके और जिम्मेदारी तय की जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story