25 मिनट पहले प्रोफेसर ने किया था पेपर लीक, पुलिस ने किए कही खुलासे

शिमला: जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) आईटी सीरीज बी का प्रश्नपत्र हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नेरचौक स्थित अभिलाषी बीएड कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र के उप अधीक्षक प्रोफेसर गोपाल कुमार ने लीक किया था। बीते रविवार को हुई परीक्षा से 25 मिनट पहले गोपाल ने पेपर लीक किया और क्लर्क ने इसे अभ्यर्थी तक पहुंचाया था। पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। ये सभी आपस में रिश्तेदार और दोस्त हैं। सभी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। प्रश्नपत्र लीक होने की गुत्थी 12 घंटों के भीतर सुलझाने के बाद सोमवार को एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मीडिया से बातचीत की।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





