भारत

कोरोना के कारण पति को खोने वाली महिलाओं को दी जाएगी 2.5 लाख रूपए की मदद...असम सीएम ने किया एलान

jantaserishta.com
28 Jun 2021 6:40 AM IST
कोरोना के कारण पति को खोने वाली महिलाओं को दी जाएगी 2.5 लाख रूपए की मदद...असम सीएम ने किया एलान
x
बड़ी खबर

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने एलान किया कि 5 लाख रुपये तक की पारिवारिक आय वाली ऐसी महिलाओं को 2.5 लाख रुपये की मदद दी जाएगी, जिन्होंने कोरोना संक्रमण के चलते अपने पति को खो दिया है. नई 'मुख्यमंत्री कोविड-19 विधवा सहायता योजना' के तहत 'ओरुनोदोई' और 'विधवा पेंशन' योजनाओं के लाभार्थी भी एकमुश्त वित्तीय सहायता के पात्र हैं.

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने ट्वीट किया, ''कोरोना वायरस की वजह से कई कीमती जानें चली गईं, जिससे कई परिवार संकट में आ गए. जिन महिलाओं के पति की बीमारी से मौत हुई है, उन्हें कुछ राहत देने के हमारे ईमानदार प्रयास के तहत ऐसी पात्र विधवाओं को एकमुश्त अनुदान के रूप में 2.5 लाख रुपये दिए जाएंगे.''
योजना के अनुसार, मृत्यु के समय लाभार्थी का पति एक कोरोना वायरस पॉजिटिव रोगी होना चाहिए और इसे राज्य-स्तरीय कोविड डेथ ऑडिट बोर्ड द्वारा प्रमाणित किया जाना चाहिए. योजना के विवरण में उल्लेख किया गया है, ''लाभार्थी को कम आय वाले परिवार से संबंधित होना चाहिए, जिसकी वार्षिक आय 5 लाख रुपये तक हो.''
हालांकि,यह कहा गया है कि सरकारी कर्मचारियों की विधवाओं को इस योजना के तहत शामिल नहीं किया जाएगा, क्योंकि उन्हें सामान्य मानदंडों के अनुसार पारिवारिक पेंशन मिलती है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) बुलेटिन के अनुसार, असम में कोविड-19 के कारण कुल 4,403 लोगों की मौत हुई है.
एनएचएम ने यह भी कहा कि 1,347 और कोविड​​​​-19 रोगियों की मौत हुई है, लेकिन सरकार के डेथ ऑडिट बोर्ड ने उन्हें वायरस से होने वाली मौतों की संख्या में शामिल नहीं किया है क्योंकि उन्हें अन्य बीमारियां भी थीं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story