भारत

मकान की खुदाई के दौरान मिले 240 चांदी के सिक्के, लगभग 136 साल पुराने

jantaserishta.com
20 April 2023 1:10 PM IST
मकान की खुदाई के दौरान मिले 240 चांदी के सिक्के, लगभग 136 साल पुराने
x
दिलचस्प मामला पढ़ें.
दमोह (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक मकान के निर्माण के लिए चल रही खुदाई के दौरान ब्रिटिश कालीन 240 सिक्के मिले हैं। ये सिक्के लगभग 136 साल पुराने हैं। बाद में मजदूर ने इन सिक्कों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र में एक मकान निर्माण के लिए खुदाई का काम चल रहा था, इसी दौरान मजदूर हल्के अहिरवार को मौके से सिक्के मिले, वह सिक्के अपने घर ले गया मगर रात भर उसे नींद नहीं आई। आखिरकार उसने ये सिक्के पुलिस को सौंपने का फैसला किया।
कोतवाली थाने के प्रभारी विजय राजपूत ने संवाददाताओं को बताया कि बड़ापुरा क्षेत्र में रहने वाले हल्के अहिरवार ने पुलिस को ये सिक्के सौंपे हैं। उसने बताया है कि मंगलवार को मकान की खुदाई के दौरान उसे ये सिक्के एक मटके में मिले थे। पहले वह घर ले गया लेकिन बाद में पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के मुताबिक ये सिक्के विक्टोरिया रानी के कार्यकाल के हैं और बाजार में प्रति सिक्के की कीमत आठ सौ रुपये से ज्यादा की आंकी गई हैं। पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story