भारत

24 वर्षीय युवक की करंट लगने से हुई मौत

Admin4
16 March 2024 4:05 PM IST
24 वर्षीय युवक की करंट लगने से हुई मौत
x
मंडी। जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में बल्ह के अंतर्गत एक 24 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान सुरेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेश कुमार बीती शाम खेतों में पानी देने टुल्लू पंप लेकर गया था। इसी दौरान टुल्लू पंप के पास से उसे अचानक ही करंट लग गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू की। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
Next Story