
मध्य प्रदेश: 24 IPS अफसरों का तबादला किया है। राकेश गुप्ता को इंदौर देहात और इरशाद वली को भोपाल देहात का आईजी बनाया गया है। इसके अलावा आरके हिंगणकर को इंदौर में एडिशनल पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। अधिकृत जानकारी के अनुसार 1999 बैच के IPS अफसर राकेश गुप्ता को आईजी इंटेलिजेंस से इंदौर देहात रेंज का आईजी बनाया गया है। इसी तरह 2004 बैच के भोपाल के एडिशनल पुलिस कमिश्नर इरशाद वली को भोपाल देहात में प्रभारी आईजी की जिम्मेदारी दी गई है। 2004 बैच के ही संजय तिवारी को डीआईजी भोपाल देहात से पीएचक्यू में आईजी इंटेलिजेंस का प्रभार सौंपा गया है। आरके हिंगणकर को पीएचक्यू से इंदौर में एडिशनल पुलिस कमिश्नर (अपराध व मुख्यालय) की जिम्मेदारी दी गई है
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





