भारत

उत्तराखंड: नैनीताल जिले में लगातार बारिश से 23 मार्ग बंद

jantaserishta.com
7 July 2023 1:52 PM IST
उत्तराखंड: नैनीताल जिले में लगातार बारिश से 23 मार्ग बंद
x

DEMO PIC 

हल्द्वानी: उत्तराखंड में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण नदी, नाले उफान पर हैं। वहीं हल्द्वानी की गौला नदी भी पूरे उफान पर है। जिलाधिकारी वंदना ने लोगों से नदियों के किनारों से दूर रहने की अपील की है। नैनीताल जिले में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश की वजह से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिले में स्कूलों और आंगनवाड़ी केन्द्रों को आज बंद किया गया है।
वहीं पिछले 24 घंटों में नैनीताल जिले में औसत वर्षा 41.8 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई है, जबकि नैनीताल स्नोव्यू इलाके में 84, कोश्याकुटोली में 69.1, बेतालघाट में 42, हल्द्वानी (काठगोदाम) में 30, रामनगर में 26.6, मुक्तेश्वर में 25.2 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा जिले में भूस्खलन या मलबा आने से 23 मार्ग बंद हैं, जिसमें एक राज्य मार्ग, एक आंतरिक मार्ग और 21 ग्रामीण मार्ग बंद है। सभी को खोलने का काम जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story