भारत

उत्तराखंड में कोरोना के 23 नए मामले, एक मरीज की मौत

Rani Sahu
10 March 2022 11:08 PM IST
उत्तराखंड में कोरोना के 23 नए मामले, एक मरीज की मौत
x
उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर थमने की ओर है

उत्तराखंड में कोरोना की तीसरी लहर थमने की ओर है। बीते 24 घंटे के भीतर 23 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि एक मरीज ने दम तोड़ा है। 50 संक्रमित ठीक हुए हैं। 444 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बुधवार को 7600 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। नौ जिलों में 23 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। कोरोना की तीसरी लहर में पहली बार एक दिन में संक्रमितों का आंकड़ा सबसे कम है। देहरादून जिले में 10, नैनीताल में तीन, अल्मोड़ा, हरिद्वार, चमोली में दो-दो, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी जिले में एक-एकसंक्रमित मिला है।
बागेश्वर, चंपावत, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। प्रदेश में एक कोरोना मरीज की मौत हुई है। इसमें बेस हास्पिटल कोटद्वार में भर्ती कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ा है। तीसरी लहर में अब तक मरने वालों की संख्या 270 हो गई है। संक्रमितों की तुलना में 50 मरीज ठीक हुए हैं। इन्हें मिला कर 87796 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। प्रदेश की रिकवरी दर 95.72 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.30 प्रतिशत दर्ज की गई है।


Next Story