भारत

अचानक आई बाढ़ में इंडियन आर्मी के 23 जवान लापता, ऑपरेशन जारी, VIDEO

jantaserishta.com
4 Oct 2023 9:14 AM IST
अचानक आई बाढ़ में इंडियन आर्मी के 23 जवान लापता, ऑपरेशन जारी, VIDEO
x
सैन्य प्रतिष्ठान भी चपेट में आ गए.
गंगटोक: सिक्किम में बादल फटने से बाढ़ आ गई. बताया जा रहा है कि उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर अचानक बादल फटने से तीस्ता नदी का जल स्तर बढ़ गया और कई इलाकों में पानी भर गया. इसके चलते कई सैन्य प्रतिष्ठान भी चपेट में आ गए. सेना के 23 जवानों के भी लापता होने की खबर है. इन जवानों की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है.
बताया जा रहा है कि बाढ़ के बाद चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने की वजह से नीचे के इलाकों में भी 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया. इसके चलते सिंगतम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन डूब गए. इसके अलावा 23 सैन्य जवानों के भी लापता होने की खबर है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story