भारत

भारत में कोविड के 227 नए मामले, 1 की मौत

jantaserishta.com
25 Dec 2022 2:37 PM IST
भारत में कोविड के 227 नए मामले, 1 की मौत
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड के कुल 227 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि पिछले दिन 201 मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार, इसी अवधि में, देश में कोविड से संबंधित 1 और मौत दर्ज की गई है, जिससे राष्ट्रीय मौतों का आंकड़ा 5,30,693 पहुंच गया।
इस बीच, देश में सक्रिय मामलों की संख्या 3,424 है, जो देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 0.01 प्रतिशत है।
देश की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर में 0.14 प्रतिशत है, जबकि दैनिक 0.18 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 198 रोगियों के ठीक हुए हैं। नतीजतन, भारत की रिकवरी दर 98.80 प्रतिशत है।
साथ ही इसी अवधि में, देश भर में कुल 1,29,159 परीक्षण किए गए।
पिछले 24 घंटों में दिए गए 1,11,304 टीकों के साथ, भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज रविवार सुबह तक 220.05 करोड़ से अधिक हो गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story