1 करोड़ से अधिक के 227 नए एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद, चलते हुए कंटेनर से लूट करता था गैंग

अलवर. अलवर जिले की मालाखेड़ा (Malakheda) थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुये मोबाइल चोर गैंग (Mobile thief gang) के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से एक करोड़ रुपये से अधिक की कीमत के 227 नए एंड्रॉइड मोबाइल फोन (Android mobile phone), तीन देसी कट्टे और एक दर्जन जिंदा कारतूस बरामद किये हैं. गैंग से बरामद किये गये सभी मोबाइल 5जी के हैं. इन्हें अभी लॉन्च भी नहीं किया गया है. इससे पहले ही आरोपियों ने उनको लूट (Loot) लिया. वे इन्हें सस्ते दामों में बेचने की फिराक में थे. आरोपियों ने ये मोबाइल चलते हुये कंटेनर से उड़ाये थे. सभी आरोपी काफी शातिर किस्म के हैं. पुलिस उनसे पूछताछ में जुटी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





