भारत

22 श्रद्धालु घायल: सिख श्रद्धालुओं की टूरिस्ट बस और ट्रक के बीच टक्कर, जांच जारी

jantaserishta.com
24 Sept 2021 10:07 AM IST
22 श्रद्धालु घायल: सिख श्रद्धालुओं की टूरिस्ट बस और ट्रक के बीच टक्कर, जांच जारी
x
जिन्हें इलाज के लिए पुलिस ने अस्पताल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है.

गोपालगंजः पटना गुरुद्वारा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं की टूरिस्ट बस ट्रक से टकराकर गोपालगंज में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में 22 श्रद्धालु घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पुलिस ने गोपालगंज सदर अस्पताल और बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. यह हादसा शुक्रवार की सुबह गोपालगंज जिले के बरौली थाने के सोनबरसा के पास एनएच-27 पर हुआ.

टूरिस्ट बस में करीब 40 श्रद्धालु सवार थे. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के टिकोनिया थाने के टिकोनिया गांव के रहनेवाले सभी श्रद्धालु पटना गुरु गोविंद सिंह गुरुद्वारा में गए थे. गुरुद्वारा से लौटने के दौरान हाईवे पर ट्रक से साइड लेने के दौरान दूसरे ट्रक में टक्कर हो गई. इस हादसे में घायल अरजेंद्र सिंह, काला सिंह, सपेन सिंह, सुरवेन्द्र सिंह, यशवंत सिंह, गुरमीत सिंह ने बताया कि ट्रक चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ.
घायलों में पांच श्रद्धालुओं को गंभीर चोटे आई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है. वहीं अन्य घायलों का इलाज बरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही कराया गया है. हादसे के बाद बरौली थानाध्यक्ष अमरेंद्र साह ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है. एनएच पर वाहनों का परिचालन कुछ देर के लिए बाधित हुआ था, जिसे शुरू करा दिया गया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story