भारत

स्‍लैब टूटने से कुएं में गिरे 22 लोग, 11 की मौत

Rani Sahu
16 Feb 2022 6:53 PM GMT
स्‍लैब टूटने से कुएं में गिरे 22 लोग, 11 की मौत
x
उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर में बड़ा हादसा हुआ है

उत्‍तर प्रदेश के कुशीनगर में बड़ा हादसा हुआ है। एक मांगलिक कार्यक्रम के दौरान अचानक स्‍लैब टूटने से उस पर खड़े होकर डांस देख रहे करीब 22 लोग कुएं में गिर गए। इनमें दो महिलाओं और नौ बच्‍चों सहित 11 लोगों की मौत की खबर मिल रही है। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल कई लोगों की हालत गंभीर है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना के एक परिवार में हल्‍दी की रस्‍म के दौरान डांस चल रहा था। कई लोग कुएं के ऊपर रखे स्‍लैब पर खड़े होकर डांस देख रहे थे। इसी दौरान अचानक से स्‍लैब टूट गया और लोग कुएं में गिर गए। मौके पर पहंची कई थानों की फोर्स राहत और बचाव कार्य में जुटी है। कुएं से कई लोगों को निकाला गया है। बच्‍चों और महिलाओं की मौत की खबर से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। जिले के डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्‍या बढ़ सकती है।


Next Story