भारत

22 लोग घायल, हुआ ये दर्दनाक सड़क हादसा

jantaserishta.com
1 Aug 2022 1:28 PM IST
22 लोग घायल, हुआ ये दर्दनाक सड़क हादसा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

हुगली: पश्चिम बंगाल के हुगली में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसे में 22 लोग घायल हुए हैं. इनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना तारकेश्वर ते रामनारायणपुर इलाके की है. यहां तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क के पास स्थित दुकान से जा टकराई. फिर वहीं पलट गई. हादसा इतना खतरनाक था कि बस के परखच्चे उड़ गए.

इस घटना में बस सवार 20 यात्री घायल हो गये. जबकि जिस दुकान में जाकर बस घुसी, उसका दुकानदार भी गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे के बाद चारों तरफ चीख-पुकार मच गई. आस-पास के लोग वहां एकत्रित हो गए. घायलों को बस से निकाला जाने लगा. इसी दौरान पुलिस को भी फोन करके हादसे की सूचना दी गई.
मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए कोलकाता रेफर कर दिया गया.
बस को सीधा खड़ा करने के लिए क्रेन मंगवानी पड़ी. घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद बस को सीधा खड़ा किया गया.
उधर, पुलिस ने बताया कि बस तारकेश्वर से बांकुड़ा के कोटलपुर जा रही थी. इसी दौरान ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और बस दुकान से टकराते हुए पलट गई. फिलहाल इस बात का पता लगाया जा रहा है कि इसमें ड्राइवर की गलती थी या बस में तकनीकी खराबी होने के कारण यह हादसा हुआ.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story