भारत

22 नक्सली ढेर, नक्सलवाद पर बड़ा वार

jantaserishta.com
20 March 2025 1:37 PM IST
22 नक्सली ढेर, नक्सलवाद पर बड़ा वार
x

सांकेतिक तस्वीर

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर और दंतेवाड़ा के सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर बड़ा प्रहार करते हुए दो अलग-अलग ऑपरेशन में 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. इस कार्रवाई के दौरान एक जवान भी शहीद हो गया है. सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है.
अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों की टीम बीजापुर और दंतेवाड़ा के सरहदी में थाना गंगालूर इलाके में नक्सली विरोध ऑपरेशन पर निकली थी. इसी दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. टीम ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में 22 नक्सलियों को ढेर कर दिया है. सुरक्षाबल की टीम ने बीजापुर में 18 तो कांकेर में 4 नक्सली मारे गए हैं. इस मुठभेड़ में बीजापुर DRG के एक जवान शहीद हो गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story