भारत

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,183 नए केस मिले, 214 लोगों की हुई मौत

jantaserishta.com
18 April 2022 9:54 AM IST
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,183 नए केस मिले, 214 लोगों की हुई मौत
x

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर बढ़ते जा रहे हैं. पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना के 2183 नए मामले सामने आए हैं. पिछले 24 घंटे में 1985 मरीज ठीक भी हुए हैं. देश में अब तक 4, 25, 10, 773 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं. एक्टिव केस की बात करें तो देश में ये 11,542 है. रिकवरी रेट 98.76 फीसदी है. प्रतिदिन पॉजिटिवटी दर .83 फीसदी है.




कोरोना से चीन के शंघाई में त्राहिमाम
चीन के फाइनेंशियल हब शंघाई में कोरोना ने जबरदस्त तबाही मचा रखी है. गुरुवार को यहां कोरोना के रिकॉर्ड 27 हजार से ज्यादा मामले सामने आए. हालांकि, 25 हजार से ज्यादा संक्रमितों में कोरोना का कोई लक्षण नहीं है. शंघाई में इतने ज्यादा मामले तब सामने आए हैं, जब एक दिन पहले ही राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) ने 'सख्ती' बरतने की बात कही थी.
शंघाई कोरोना की अब तक की सबसे बुरी मार से जूझ रहा है. चीन की 'जीरो कोविड पॉलिसी' के तहत यहां सख्त लॉकडाउन लगाया गया है. शंघाई की 2.5 करोड़ आबादी घरों में कैद है. सख्त लॉकडाउन के बावजूद भी यहां कोरोना के मामले थम नहीं रहे हैं. शंघाई में कोरोना के मामलों में जबरदस्त तेजी की वजह ओमिक्रॉन (Omicron) को माना जा रहा है.
कोरोना से शंघाई की हालत इतनी खराब हो गई है कि यहां अब संक्रमितों को रखने के लिए जगह नहीं बची है. स्कूलों और दफ्तरों की इमारतों को क्वारनटीन सेंटर में बदला जा रहा है. न्यूज एजेंसी के मुताबिक, क्वारनटीन सेंटर खचाखच भरे हुए हैं. यहां दो बिस्तरों के बीच एक हाथ का अंतर भी नहीं है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story