भारत
बेंगलुरु में 2.10 लाख ऑटो चालकों का प्रदर्शन, रैपिडो सर्विस का विरोध
jantaserishta.com
20 March 2023 11:26 AM IST

x
DEMO PIC
बेंगलुरू (आईएएनएस)| बेंगलुरू में ऑटो चालक यूनियनों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन कर सरकार से व्हाइटबोर्ड बाइक टैक्सी सेवाओं पर रोक लगाने की मांग की। आदर्श यूनियन ऑटो चालक संघ के अध्यक्ष मंजूनाथ ने बताया कि इसमें 21 ऑटो संगठन विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा, 2.10 लाख ऑटो चालक विरोध में भाग ले रहे हैं। शहर के रेलवे स्टेशन पर विरोध मार्च शुरू होने जा रहा है और हम मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के आवास की घेराबंदी करने की योजना बना रहे हैं।
ऑटो चालकों ने रैपिडो बाइक टैक्सी सर्विस को लेकर रोष जताया है, जिससे वे बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। बंद सोमवार की आधी रात तक जारी रहेगा और जो लोग ऑटो सेवाओं पर निर्भर हैं, वे बुरी तरह प्रभावित होंगे।
ऑटो चालकों ने कहा कि ऑटो यूनियनों ने सरकार को बाइक टैक्सी सेवा पर रोक लगाने के लिए तीन दिन की समय सीमा दी थी। चूंकि, सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने उन्हें जवाब नहीं दिया, इसलिए वे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
Tagsबेंगलुरूबेंगलुरू न्यूज़बेंगलुरू पुलिसऑटो चालकों का प्रदर्शनBengaluruBengaluru NewsBengaluru PoliceDemonstration of auto drivers
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





